विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह ने सोमवार को डोली के साथ नोहली पुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राकलन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा नोली पुल सिंगल लाइन होने के कारण यहां पर अक्सर यातायात की समस्या बनी रहती है। विशेषकर मेले और त्योहारों के दौरान इस पुल पर लंबा जाम लग जाता है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी होती थी। समस्या को देखते हुए पुल को डबल लेन किया जा रहा है। इससे वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी नहीं होगी।