फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: मनोहर लाल बोले- उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर लगाने के लिए न किया जाए बाध्य

Krishan Singh Updated Sat, 22 Aug 2026 02:16 PM IST

द हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन, जिला हमीरपुर की मासिक बैठक कार्यकारी अध्यक्ष विपन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठ में विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा की तथा संबंधित विभागों से लंबित मामलों पर त्वरित कार्रवाई करने का पुनः आग्रह किया। संगठन के महासचिव मनोहर लाल कानूनगो ने बताया कि अणु कॉलेज के मैदान के विपरीत दिशा में स्थित रिहायशी मकानों में लंबे समय से पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं है। शहर के अधिकांश वार्डों में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त से स्ट्रीट लाइटों की शीघ्र मरम्मत करवाने की मांग की। बैठक में एसके कौड़ा, युद्धवीर पठानिया, हेमराज शर्मा, शंभू राम जसवाल, केसी गौतम, अनिरुद्ध डोगरा, प्रेमचंद, गोपाल शर्मा, रणजीत सिंह ठाकुर, ओपी नंदा आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें