राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में सोमवार को सतत विकास के लिए जीवन शैली विषय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में 125 सरकारी व निजी स्कूलों के इको क्लब प्रभारियों ने भाग लिया। कार्यशाला के शुभारंभ पर प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने कहा औषधीय पौधों एवं जड़ी-बूटियों के प्रयोग से प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा दिया जा सकता है। ऐसे में हमें अधिक से अधिक प्राकृतिक चीजों का प्रयोग करना चाहिए।