फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: शोषण मुक्ति मंच ने प्रदर्शन के बाद उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

अंकेश डोगरा Updated Mon, 17 Nov 2025 03:16 PM IST

शोषण मुक्ति मंच हमीरपुर इकाई ने राज्य इकाई के आह्वान पर दलितों के ऊपर बढ़ते हमलों के विरोध में हमीरपुर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ समय से दलितों पर हमले लगातार बढ़ रहे हैं जो बेहद चिंता का विषय है। शोषण मुक्ति मंच का मानना है कि प्रदेश में अस्पृश्यता कानून को सख्ती से लागू नहीं करने से समाज और संविधान विरोधी लोग ऐसी घटनाओं को अंजाम देने से नहीं घबराते है और दिनोंदिन ऐसी घटनाएं बढ़ रही है। शिमला के जंगला गांव में 12 साल के बच्चे की आत्महत्या, आनी में दलित महिला के बलात्कार और कत्ल देश के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के ऊपर जूता फेंकने का मामलों को देखते ही ये बात स्पष्ट हो जाती है कि चाहे आम आदमी हो या संविधान के सर्वोच्च पदों पर आसीन दलितों के साथ ऐसी घटनाएं सामान्य सी हो गयी हैं। प्रदर्शन में शोषण मुक्ति मंच के जिला संयोजक नवीन कुमार, सह संयोजक कमल कुमार, डॉ. कश्मीर ठाकुर, जोगिंद्र कुमार, प्रताप सिंह राणा, संतोष कुमार, कश्मीर चंद आदि जिलाधीश के माध्यम से मुख्यमंत्री को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें