फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: विकसित भारत के लिए युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को माय भारत हमीरपुर की जिला स्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक गर्ग ने की। बैठक में विभिन्न विभागों, शिक्षण संस्थानों और संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग (वीबीवाईएलडी)-2027, युवाओं के पंजीकरण और जिला स्तर पर होने वाली गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। जिला युवा अधिकारी दीपमाला ने कहा वीबीवाईएलडी-2027 के माध्यम से युवाओं को अपने विचार, नवाचार और विकास संबंधी सुझाव रखने का अवसर मिलेगा। वर्तमान में माय भारत पोर्टल पर क्विज के माध्यम से युवाओं को अभियान से जोड़ा जा रहा है। क्विज में 20 प्रश्नों के लिए 10 मिनट का समय निर्धारित है। इसमें सफल प्रतिभागियों को आगे निबंध, प्रस्तुति और अन्य चयन प्रक्रियाओं में शामिल होने का अवसर मिलेगा। एडीसी ने सभी विभागों और शिक्षण संस्थानों को समन्वय के साथ कार्य कर अधिक से अधिक युवाओं को अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूलों, कॉलेजों, तकनीकी एवं व्यावसायिक संस्थानों और युवा क्लबों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें