फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: पूर्व सैनिकों के लिए भोरंज में खुला ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक

Krishan Singh Updated Mon, 23 Jun 2025 02:45 PM IST

उपमंडल भोरंज के तहत भोरंज में भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक खोला गया। स्थानीय पंडित की ओर से विधिवत पूजा की गई। कर्नल राकेश ठाकुर को पॉलीक्लिनिक का ओआईसी ऑफिसर इन चार्ज नियुक्त किया गया। पूर्व सैनिकों और ग्रामीणों ने पूरे स्टाफ का स्वागत किया। पॉलीक्लिनिक के खुलने से भोरंज तहसील के पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को अब चिकित्सा सेवाओं के लिए हमीरपुर या सरकाघाट नहीं जाना पड़ेगा। आगामी दो से तीन महीनों में यहां सभी आवश्यक चिकित्सा सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। इस सुविधा को भोरंज में स्थापित करवाने में मेजर रमेश चंद वर्मा और स्थानीय पूर्व सैनिकों की टीम ने बीते तीन वर्षों से प्रयास किए। कर्नल राकेश ठाकुर ने बताया कि पूर्व सैनिकों को अब स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बार-बार हमीरपुर व सरकाघाट नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें अब भोरंज में ही सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर कई गणमान्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। इस दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल विनय चंद, अशोक कुमार, सागर शर्मा, मेजर आरसी वर्मा, कैप्टन जगदीश, रणजीत सिंह, मदन लाल आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें