उप क्षेत्रीय रोजगार कक्ष सैनिक कल्याण विभाग निदेशालय हमीरपुर में मंगलवार को विभिन्न पदों के लिए पूर्व सैनिकों के दस्तावेजों का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर कुल 20 से अधिक पूर्व सैनिकों की स्क्रीनिंग व दस्तावेज निरीक्षण किया गया। इस मौके पर इलेक्ट्रिशयन, फिटर व फ्लाई बॉय के पदों के लिए स्क्रीनिंग की गई। इस मौके पर इलेक्ट्रिशियन के लिए चार लोगों के दस्तावेज पूर्ण पाए गए जबकि फ्लाई बॉय के लिए एक पूर्व सैनिक ने आवेदन किया। इसके अलावा फिटर के लिए कोई भी पूर्व सैनिक पात्र नहीं निकला। उप क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी रविंद्र ठाकुर ने बताया कि मंगलवार को विभिन्न पदों के लिए स्क्रीनिंग की गई है। उद्यान प्रसार अधिकारी व जेई सिविल व अन्य पदों के लिए 23 जनवरी को स्क्रीनिंग रखी गई है।