राजकीय महाविद्यालय भोरंज में सड़क सुरक्षा क्लब ने विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में दीक्षा ने प्रथम, कुसुम ने दूसरा और साक्षी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में साक्षी ने प्रथम, दीक्षा ने दूसरा और श्वेता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में ईशा ने प्रथम, दिया ने दूसरा और आंचल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रो. रवि दत्त ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की। उन्हें भविष्य में इस तरह की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मोहिंद्र गुलेरिया, संदीप कुमार, गुलशन, विनय आदि मौजूद रहे।