फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: डीसी गंधर्वा राठौड़ बोलीं- प्रतिभाशाली बच्चों को दिया जाएगा ऑनलाइन कोचिंग पैकेज

Krishan Singh Updated Sat, 06 Jun 2026 03:13 PM IST

जिलेभर में प्रतिभाशाली बच्चों को ऑनलाइन कोचिंग पैकेज दिया जाएगा। महिला उद्यमियों के उत्पादों के बेहतर विपणन में वीनस फाउंडेशन सहयोग करेगी। बचत भवन में आयोजित शिक्षा एवं ग्रामीण उद्यमिता सम्मेलन नवदिशा में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के साथ संवाद के दौरान उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने यह बात कही। उन्होंने कहा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने के लिए जिला प्रशासन ने स्वयंसेवी संस्था वीनस फाउंडेशन और प्रसिद्ध ऑनलाइन कोचिंग संस्थान फिजिक्सवाला के सहयोग से एक विशेष पहल की है। जिला प्रशासन ने वीनस फाउंडेशन के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया है, जिसके तहत वीनस फाउंडेशन जिला हमीरपुर के चयनित प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को 11वीं कक्षा से फिजिक्सवाला का ऑनलाइन पैकेज निशुल्क उपलब्ध करवाएगी। वीनस फाउंडेशन और फिजिक्सवाला के अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए उपायुक्त ने ऑनलाइन कोचिंग पैकेज के लिए चयनित विद्यार्थियों से कहा कि वे इस पैकेज का भरपूर लाभ उठाते हुए कड़ी मेहनत करें और जेईई एवं नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करें। इस मौके पर वीनस फाउंडेशन की प्रमुख एकता चौधरी, टीम की अन्य सदस्यों दिव्या और स्वराल तथा फिजिक्सवाला के शिक्षक अमित कुमार ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कई विद्यार्थियों ने भी अपने विचार साझा किए। इसके बाद दोपहर बाद के सत्र में उपायुक्त ने महिला स्वयं सहायता समूहों की उद्यमियों के साथ भी संवाद किया। इस दौरान वीनस फाउंडेशन की टीम ने महिला उद्यमियों एवं समूहों के उत्पादों का अवलोकन एवं मूल्यांकन किया। एकता चौधरी और अन्य विशेषज्ञों ने बताया कि वीनस फाउंडेशन इन महिला उद्यमियों के उत्पादों की मार्केटिंग में हरसंभव मदद करेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें