विधानसभा सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह ने सोमवार को कुठेड़ा में पंचायत घर का लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उपमंडल की प्रत्येक पंचायत में लाखों रुपये से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। अकेले कुठेड़ा पंचायत में 60 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य चले हुए हैं। पांच पंचायतें टौणी देवी में चली गई थी वह अब हमीरपुर में ही रहेंगी। जिसकी जल्द आधिकारिक अधिसूचना जारी हो जाएगी। इस मौके पर पंचायत प्रधान सतपाल, उप-प्रधान मंजीत, ब्लॉक समिति सदस्य नीलम कुमार सहित गांव वासी उपस्थित रहे।