फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: सुजानपुर के डोली गांव में बावड़ी में निकला मरा हुआ सांप

नगर परिषद सुजानपुर के डोली गांव में सोमवार सुबह उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब ग्रामीणों ने प्राचीन बावड़ी के पानी में मरा हुआ सांप देखा। सांप को देखने के बाद ग्रामीणों ने मौके पर वार्ड सदस्य व जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों को सूचित किया। मौके पर पहुंची विभागीय टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बावड़ी को साफ करवाया और पानी के सैंपल भरकर चारों ओर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया। ग्रामीणों ने संजू, जोली सिंह, अमन चौधरी, सनी कुमार, मनीष चौधरी नीतू आदि ने कहा कि प्राचीन बावड़ी से लंबे समय से लोग दैनिक उपयोग और पीने के लिए पानी भरते हैं। सांप को देखकर अब ग्रामीणों को स्वास्थ्य की चिंता सताने लगी है। उन्होंने विभाग को सैंपल रिपोर्ट शीघ्र जारी करने व नियमित तौर पर बावड़ियों की साफ सफाई करवाने की मांग की है। जल शक्ति विभाग सुजानपुर के एसडीओ राजेश ने कहा कि सूचना मिलते ही कर्मचारियों को मौके पर भेजकर प्राचीन बावड़ी की साफ सफाई करवा दी गई है। बावड़ी में ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव के साथ पानी के सैंपल भरे गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें