गांधी चौक हमीरपुर में भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष कपिल मोहन शामा की अध्यक्षता में कांग्रेस के खिलाफ धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान दो दर्जन के करीब भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल मोहन शमा ने कहा कि कांग्रेसी नेशनल हेराल्ड नाम सुनते ही तिलमिला उठते हैं। नेशनल हेराल्ड केश में ईडी ने गांधी परिवार के खिलाफ एक्शन लिया है। नेशनल हेराल्ड वर्तमान समय में जारी एक मुकदमा है जिसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने एक ऐसी फर्जी कंपनी बनाई है जिसका मकसद कारोबार करना नहीं बल्कि इस कंपनी के जरिए खरीद कर 2000 करोड रुपए की संपत्ति को अपने नाम पर करना चाहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने तथ्यों सहित इस मामले में कांग्रेस की पोल खोली है। ऐसे में अब कांग्रेसी तिलमिला गए है। उन्होंने कहा कि 10 झूठी गारंटियों के साथ 28 महीने पहले प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई थी उनमें से सरकार एक भी गारंटी पूरी नहीं कर पाई है। प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई , व भ्रष्टाचार चरम पर है। इस मौके पर धरना प्रदर्शन में युवा मोर्चा के विभिन्न युवाओं ने भाग लिया।