फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: भाजपा मंडल समीरपुर ने आपदा प्रभावित चंबा और दसुआ में राहत सामग्री भेजी

अंकेश डोगरा Updated Thu, 04 Sep 2025 03:32 PM IST

भाजपा मंडल समीरपुर ने आज हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला और पंजाब के दसुआ में आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री भेजी। पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मंडल अध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली की अध्यक्षता में आयोजित एक कार्यक्रम में सहायता सामग्री वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, भोरंज विधानसभा की पूर्व विधायिका कमलेश कुमारी, मंडल महामंत्री हिटलर ठाकुर व संजीव डोगरा, जिला उपाध्यक्ष चमन ठाकुर, जिला आई-टी सह-संयोजक अश्विनी गांधी, विजय सांख्यान, कैप्टन मनमोहन, प्रगुण गौतम और युवक क्लब झनिकार के सदस्य भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अनुराग सिंह ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के सक्रिय प्रयासों की सराहना की और कहा कि वे इस कठिन समय में पीड़ित आपदा से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए पूरी ज़िम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ आगे आए हैं। उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि इस संकट के समय में सरकार का उदासीन रवैया बेहद निराशाजनक है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें