शिक्षा खंड भोरंज के पांच सरकारी स्कूलों के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा में साइकिल वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पांच स्कूलों के 151 विद्यार्थियों को केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड कंपनी की कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के तहत साइकिलें वितरित की गईं। समारोह में कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष रामचंद्र पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार किए हैं। उन्होंने केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड कंपनी के बिजनेस प्रमुख अरुण सरीन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी और वे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे। इस दाैरान विद्यालय प्रधानाचार्य तेज सिंह ने कहा कि साइकिल वितरण से विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और शिक्षा के प्रति उनकी रुचि भी बढ़ेगी। इस अवसर पर शिखा सरीन, कुलदीप सिंह गुलेरिया, शिशुपाल, किरण कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।