फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: धनेटा स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

अंकेश डोगरा Updated Fri, 21 Nov 2025 04:58 PM IST

अब गरीब परिवारों के बच्चे भी सीबीएसई स्कूलों में पढ़ाई कर सकेंगे और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करके जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे यह बात मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने धनेटा स्कूल में आयोजित वार्षिक समारोह में कही। समारोह में विद्यार्थियों ने नाटी दा चस्का बूरा, ढाटू वालिये कमलुए तेरा लगा नचनां प्यारा हो, पंजाबी गिद्दा, समूह गान, देश भक्ति गीत सहित झमाकड़ा आदि पर रंगारंग प्रस्तुतियां देकर खूब समां बांधा। स्कूल प्रधानाचार्य राजकुमार ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों और विद्यार्थियों के अभिभावकों का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह के अंत में मुख्यातिथि ने शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। समारोह में डिग्री कालेज धनेटा के प्राचार्य डॉ. जीसी राणा, तहसीलदार केशव सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारत भूषण कपिल, पंचायत प्रधान रणजीत सिंह और अन्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें