फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: अवाहदेवी माता मंदिर में नववर्ष पर श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

अंकेश डोगरा Updated Thu, 01 Jan 2026 12:50 PM IST

नववर्ष के पावन अवसर पर अवाहदेवी माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही माता के दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में माथा टेककर नव वर्ष में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। अवाहदेवी माता मंदिर हमीरपुर और मंडी दोनों जिलों की सीमा पर स्थित है और यह दोनों जिलों के हजारों परिवारों की कुलदेवी का प्रमुख आस्था केंद्र माना जाता है। इसी कारण नव वर्ष जैसे विशेष अवसरों पर यहां श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिलती है। दिन भर मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहा जय माता दी के जयकारों से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें