फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: जिला कांग्रेस की 83 सदस्यीय जंबो कार्यकारिणी घोषित, हर ब्लॉक में तीन प्रभारी

लंबे मंथन के बाद जिला कांग्रेस कमेटी ने 83 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ने पार्टी हाईकमान से हरी झंडी मिलने के बाद वीरवार को हमीरपुर में प्रेसवार्ता कर कार्यकारिणी की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, प्रवक्ता और कार्यकारी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिला मीडिया प्रभारी का पद फिलहाल खाली रखा गया है। संगठन को विधानसभा स्तर पर मजबूत करने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में तीन-तीन प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन की जिम्मेदारी स्वयं जिलाध्यक्ष सुमन भारती संभालेंगे। यहां अलग से प्रभारी नियुक्त नहीं किया गया है। सुमन भारती ने कहा कि नई कार्यकारिणी में किसी भी पदाधिकारी को स्थायी जिम्मेदारी नहीं दी गई है। तीन माह तक सभी पदाधिकारियों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। इस दौरान जो कार्यकर्ता संगठन की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरेगा, उसके स्थान पर दूसरे कार्यकर्ता को जिम्मेदारी देने पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें