ग्राम पंचायत धबडीयाना का नेरी गांव अपनी ही जमीन में जाने के लिए तरस रहा है। जमीन की तरफ जाने वाला रास्ता पर साथ की भेंट चढ़ गया था, जिस कारण ग्रामीण अपनी ही जमीन तक नहीं पहुंच पा रही हैं। इनका कहना है कि उनके गांव के ठीक सामने उनकी 50 कनाल जमीन है। इस जमीन तक पहुंचाने के लिए लोगों को 1 किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ता था। जिस रास्ते से यह जाते थे वह बरसात के दौरान पूरी तरह से गिर चुका है। ऐसे में अब जमीन तक पहुंचना उनके लिए मुसीबत बना हुआ है। इस जमीन पर यह खेती-बाड़ी करते थे तथा घास इत्यादि का भी पूरा प्रबंध होता था। वर्तमान हालात ऐसे हैं कि मार्ग गिर चुका है जिस कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव से करीब 20 मीटर की दूरी पर एक नाला पड़ता है। यदि इस नाले पर फुट ब्रिज का निर्माण हो जाए तो फिर इनके जमीन की दूरी मात्र 20 मीटर ही रह जाएगी। ऐसे में इन्हें अपनी इस 50 कनाल भूमि तक पहुंचने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी। इसी मांग को लेकर नेरी गांव के ग्रामीण उपायुक्त हमीरपुर से मिले। उन्होंने उपायुक्त से मिलकर समस्या के समाधान की गुहार लगाई है।