फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय भोरंज में हुआ वार्षिक पारितोषिक वितरण

Krishan Singh Updated Mon, 16 Mar 2026 05:24 PM IST

राजकीय महाविद्यालय भोरंज में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विधायक सुरेश कुमार ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और प्राध्यापकों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि युवा पीढ़ी देश और प्रदेश का भविष्य है। उन्हें नैतिक मूल्यों के साथ गुणात्मक शिक्षा का ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक है। यहां पर एक सार्वजनिक पुस्तकालय भी खोला गया है। भोरंज महाविद्यालय में बीएड इंटीग्रेटेड चार वर्षीय पाठ्यक्रम शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्हें अच्छी शिक्षा प्राप्त कर आदर्श नागरिक बनना चाहिए। शिक्षा, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। महाविद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल, कंज्याण पंचायत के पूर्व प्रधान संदीप चौहान, पूर्व प्रधान बधानी विनोद कुमार, वीना देवी, चंदन ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें