फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: एफआईआर के डर से अब पांच अपात्र कामगारों ने बोर्ड को धनराशि लौटाई

भवन निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने कहा है कि एफआईआर के डर से अब पांच अपात्र कामगारों ने बोर्ड को धनराशि लौटाई है। अप्रैल 2021 से अक्तूबर 2022 तक लगभग डेढ़ वर्षों के दौरान हजारों अपात्र लोगों को कामगार के रूप में पंजीकृत करने के बाद बोर्ड की योजनाओं से लाभान्वित करने के मामलों में संलिप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नोटिस जारी किए जाएंगे और दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को यहां बोर्ड के मुख्यालय में राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद पत्रकार वार्ता में नरदेव कंवर ने बताया कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले के कुछ महीनों के दौरान ही प्रदेश में लगभग 70 हजार श्रमिकों का पंजीकरण किया गया और अप्रैल 2021 से अक्तूबर 2022 तक लगभग 171.61 करोड़ रुपये के वित्तीय लाभ धड़ाधड़ बांटे गए। इसकी जांच के दौरान कई धांधलियां सामने आ रही हैं। इससे बोर्ड को भारी आर्थिक नुक्सान हुआ है और कई पात्र एवं जरूरतमंद कामगारों को वित्तीय लाभ नहीं मिल पाए। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में अभी तक 1495 ऐसे लोगों का पता चला है, जिन्होंने गलत हथकंडे अपनाकर बोर्ड की योजनाओं का लाभ उठाया है। इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जा रही हैं। एफआईआर के डर से अब 5 अपात्र कामगारों ने बोर्ड को धनराशि वापस भी कर दी है। दो लाख से अधिक राशि लौटाई गई है। उन्होंने सभी जिलों के श्रम कल्याण अधिकारियों को छह माह के अंदर कामगारों की हिम परिवार पोर्टल के माध्यम से ई-केवाईसी करने और प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को, यानि महीने के आठ दिन फील्ड में कामगारों की फिजिकल वेरिफिकेशन करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें