भूतपूर्व सैनिकों को रोजगार प्रदान करने के लिए सैनिक सैनिक विश्राम गृह हमीरपुर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले के दौरान सिक्योरिटी गार्ड्स, ड्राइवर, प्रशासनिक अधिकारी, कॅरियर काउंसलर और हॉस्टल वार्डन के पदों के लिए भूतपूर्व सैनिकों का चयन किया। सिक्योरिटी गार्ड्स और ड्राइवर के पदों के लिए 35-45 वर्ष के आयु वर्ग के भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती होगी। प्रशासनिक अधिकारी के पदों के लिए 37-50 वर्ष के आयु वर्ग के जेसीओ भर्ती किए जाएंगे। कॅरियर काउंसलर्स के लिए 35-60 वर्ष के आयु वर्ग के जेसीओ-एनसीओ पात्र होंगे। हॉस्टल वार्डनों के पदों के लिए 35-55 वर्ष के आयु वर्ग के जेसीओ-एनसीओ का चयन किया जाएगा।