फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा बोले- कल्लर गांव की पेयजल समस्या का होगा स्थायी समाधान

जनसंपर्क अभियान के तहत वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कल्लर दतयाला गांव का दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों के साथ क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। लोगों ने गांव की पेयजल समस्या से भी उन्हें अवगत करवाया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दिनों गसोती खड्ड क्षेत्र में भूस्खलन होने के कारण कल्लर गांव में चार दिनों से पानी की आपूर्ति बाधित थी। डॉ. वर्मा ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से बात कर शाम तक पेयजल आपूर्ति बहाल करवाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत करीब छह वर्ष पहले गांव में एक ओवरहेड टैंक का निर्माण पूरा किया गया था, लेकिन आज तक उसे किसी भी पेयजल योजना से नहीं जोड़ा गया। इस कारण लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। मामले का संज्ञान लेते हुए डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने जल शक्ति विभाग के उच्च अधिकारियों से तत्काल बात की और ओवरहेड टैंक को उपयुक्त पेयजल योजना से जोड़ने के निर्देश देने का आग्रह किया। वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविदंर सिंह सुक्खू के निर्देशों से जल्द समस्या का समाधान होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें