फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिडवीं टिक्कर पंचायत में किया गया फलदार पौधों का वितरण

Krishan Singh Updated Tue, 06 Jan 2026 03:44 PM IST

ग्राम पंचायत डिडवीं टिक्कर के तहत आने वाले गांवों में फलदार पौधों का वितरण किया गया। प्रति परिवार जापानी फल का एक-एक पौधा उपलब्ध करवाया गया। पंचायत के परिवारों से पौधों की सही ढंग से देखभाल करने का भी वचन लिया गया। समाजसेवी एवं ऊखली पंचायत के उप प्रधान सुशील ठाकुर ने पर्यावरण संरक्षण मुहिम के तहत पौधे उपलब्ध करवाए। उन्होंने कहा कि फलदार पौधों का वितरण दो लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में बढ़ रहा कदम है। एक तो लोगों को आगामी समय में ये पौधे पेड़ बनकर फल देंगे तो वहीं प्राकृतिक संपदा को बढ़ावा देने के दृष्टिगत बेहतर भूमिका निभाएंगे। इसी सोच के साथ पर्यावरण संरक्षण मुहिम चल रही है। इस मुहिम के तहत हजारों फलदार पौधों का वितरण अब तक किया जा चुका है। साल दर साल मौसम के अनुरूप फलदार पौधे उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। लोगों के साथ व सहयोग से पर्यावरण को बचाने का कार्य निरंतर चलता रहेगा। गौरतलब है कि पर्यावरण सरंक्षण मुहिम के साथ अब तक दर्जनों पंचायतों को जोडक़र लाभांवित किया जा चुका है। सुशील ठाकुर ने बताया कि लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक पौधारोपण करें। इस अवसर पर रिटायर्ड प्रिंसिपल बलदेव धीमान, पंचायत प्रधान कुलवीर सिंह, उपप्रधान बलवीर कुमार, कैप्टन हेमराज वर्मा, रिटायर्ड चीफ इंजीनियर मनोज कुमार सहित स्थानीय वार्ड पंच और महिला मंडल प्रधान व सभी सदस्य भी उपलब्ध रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें