फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर रामपुर में निकाली रैली, नशे से दूर रहने का किया आह्वान

राजकीय महाविद्यालय रामपुर के रेड रिबन क्लब व नशा निवारण कमेटी के बैनर तले ज्ञान विज्ञान समीति एवं आशी एनजीओ के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में नशा व इसके प्रभाव से होने वाली बीमारियों के बारे में व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रामपुर के पुलिस उपअधीक्षक नरेश शर्मा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशा व उसके प्रभाव, समाधान पर बल दिया। ज्ञान विज्ञान समीति के अध्यक्ष मान ठाकुर व आशी फाउंडेशन के विनोद शर्मा ने इस विषय पर प्रकाश डाला। वहीं नशा निवारण कमेटी के अध्यक्ष डॉ. विद्या बंधु ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया ने छात्र-छात्राओं को जीवन में अनुशासन व नशा जैसी समस्या से दूर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन रेड रिबन कमेटी की समन्वयक डॉ. शिवाली ठाकुर की संबोधन से हुआ। इसके बाद महाविद्यालय परिसर में रैली का आयोजन किया गया व नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इसमें मुख्य रूप से एनएसएस के छात्र व उनके प्रोग्राम आफिसर डॉ. विपिन शर्मा व रंजू बाला नेगी, एनसीसी कैडेट्स व उनके सीटीओ योजना ठाकुर व महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र व शिक्षक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें