बाल विकास योजना अधिकारी हमीरपुर के सौजन्य से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत पंचायत ब्लॉक और जिला स्तर पर शिक्षा, खेल सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियों को सम्मानित किया गया। इस कड़ी के तहत जिला हमीरपुर के ग्राम पंचायत रोपा के कराड़ा गांव की सुहानी पुत्री राकेश कुमार माता रमन देवी को नेम प्लेट और प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर परिजनों ने सुहानी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बेटियों को आगे बढ़कर अपने माता-पिता का नाम रोशन करने का आह्वान किया। सुहानी की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा है।