फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुरली मनोहर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, यहां कृष्ण भगवान ने विपरीत दिशा में पकड़ी है बांसुरी

अंकेश डोगरा Updated Mon, 26 Aug 2024 03:31 PM IST

चार धामों के नाम से प्रसिद्ध उपमंडल सुजानपुर में जन्माष्टमी पर्व पर खूब धूम रही। महाराजा संसार चंद के समय में निर्मित मुरली मनोहर मंदिर में सोमवार को दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालु दिनभर मंदिर में एक भजन कीर्तन करते रहे और माथा टेक कर भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी का आशीर्वाद लिया। मंदिर कमेटी की ओर से जन्माष्टमी पर्व को लेकर मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया। मुख्य गेट से लेकर मंदिर परिसर तक चारों ओर सजावट की गई है। मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर को सुबह 4:00 बजे ही खोल दिया गया। मंदिर की खासियत ये है कि यहां सैकड़ों साल पहले से ही श्री कृष्ण की मूर्ति पर बांसुरी विपरीत दिशा में पकड़ी गई है जिसका रहस्य बरकरार है। अकसर भगवान श्री कृष्ण के मंदिरों में बांसुरी को सीधी दिशा में पकड़े हुए देखा गया है, लेकिन हिमाचल के सुजानपुर टीहरा में स्थित मुरली मनोहर मंदिर के मंदिर में विपरीत यानि बाईं दिशा में बांसुरी पकड़ी गई है। मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें