राजकीय महाविद्यालय भोरंज में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ और अगस्तयान प्रौद्योगिकी मोहाली के संयुक्त तत्वाधान में कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में नैंसी रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को डाटा विश्लेषण से जुड़ी तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आधुनिक समय में डाटा विश्लेषण बहुत आवश्यक है। इस अवसर पर काफी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।