उपमंडल भोरंज के बस्सी में नैनो उर्वरकों के उपयोग और लाभों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य विपणन प्रबंधक डॉ. एसएस कटियार ने की। इफ्को हमीरपुर के क्षेत्रीय अधिकारी पवन कुमार ने प्रतिभागियों का स्वागत किया। ब्लॉक इंस्पेक्टर बिशन दास ने सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को लाभ पहुंचाने वाली विभागीय योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने सचिवों से आग्रह किया है कि किसानों के लिए इफ्को की मदद से शिविर आयोजित किए जाएं। डॉ. एसएस कटियार ने नैनो डीएपी, नैनो यूरिया प्लस, सागरिका आदि के उपयोग के तरीके, समय और किसानों तथा व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए उनके लाभों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान राजेश कुमार, संजीव कुमार, अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।