फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: हमीरपुर में आर्ट ऑफ लिविंग का सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, ज्योतिर्लिंग का किया अभिषेक, सैकड़ों लोग रहे माैजूद

आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से शुरू किए सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत शुक्रवार को ज्योतिर्लिंग का अभिषेक किया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य बाजार के गांधी चौक पर किया। इस मौके पर हजारों अनुयायियों ने भाग लिया। वेद बटुकों ने पूरे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ज्योतिर्लिंग का अभिषेक किया। कपिल शामा ने बताया कि महमूद गजनबी ने सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण कर शिवलिंग को कई टुकड़ों में खंडित कर दिया था। शिवलिंग के अवशेषों को अग्निहोत्री गोत्र के एक ब्राह्मण ने इसे संभाल कर रखा हुआ था। उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि राम मंदिर के निर्माण के बाद इसकी स्थापना होगी। अब आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से शिवलिंग के अवशेषों की पूरे देश में शोभायात्रा निकाली जा रही है तथा मंत्रोच्चारण के साथ इसका अभिषेक किया जा रहा है। इससे पहले चंबा में इसका अभिषेक किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें