फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अनुराग ठाकुर बोले- सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग मशीन से लैस

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रयास संस्था के सहयोग से संचालित अस्पताल सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा ने 14 अप्रैल को आठ वर्षों की यात्रा पूरी कर ली। सांसद की उपस्थिति में सेवा को और अत्याधुनिक बनाने की दिशा में एआई तकनीक से लैस हेल्थ एटीएम, हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन तथा ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग मशीन जैसी सुविधाओं को जोड़ा गया। अवाहदेवी में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में जनहित में समर्पित किया गया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि 14 अप्रैल 2018 को भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की शुरुआत की गई थी। तीन मोबाइल मेडिकल यूनिट से शुरुआत हुई थी। यह पहल 32 यूनिट तक पहुंच चुकी है। 11 लाख से अधिक लोगों को लाभान्वित कर चुकी है। उन्होंने बताया कि यह सेवा आठ जिलों के 26 विधानसभा क्षेत्रों के 7000 से अधिक गांवों और 1008 से ज्यादा पंचायतों तक पहुंची है। 25,000 से अधिक स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से 11 लाख से अधिक मरीजों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई हैं। बीएफआई के डायरेक्टर ऑपरेशंस एंड आउटरीच फराज फारूकी ने कहा कि संस्था हर घर तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, विधायक इंद्रदत्त लखनपाल व आशीष शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें