भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी व मीडिया पैनलिस्ट अंकुश दत्त शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने भगवान राम के अस्तित्व और भारतीय सेवा के पराक्रम पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण का विरोध किया है तो जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाने का भी विरोध किया है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले आए दिन बड़े बड़े भ्रष्टाचार सामने आते थे। 2014 के बाद भ्रष्टाचार के मामलों में बड़ी कमी आई। आंतरिक सुरक्षा में मामले में देश की मोदी सरकार ने सर्वश्रेष्ठ काम किया है। 2014 से पहले देश में आतंकी हमले होते थे। हमारे देश को निशाना बनाया जाता था। 2014 के बाद देश में आतंकवाद कहीं भी नजर नहीं आया। अब कोई हमारे देश की तरफ आंख उठाने की हिम्मत नहीं करता।