राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत जिला हमीरपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों और शिक्षण संस्थानों में एक से 19 साल तक के सभी बच्चों को कृमि नाशक एल्बेंडाजोल व विटामिन-ए की दवाई दी गई। सुबह 10:00 बजे से बच्चों को दवाई पिलाना शुरू किया गया। किन्हीं कारणों से आज छूटने वाले बच्चों व युवाओं को 28 अगस्त को कृमिनाशक दवा दी जाएगी।