फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: विधानसभा परिसर में सरकार के खिलाफ गरजे भाजपा विधायक, महिलाओं को 72,000 देने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र के चौथे दिन भाजपा विधायकों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में विपक्षी भाजपा विधायकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान विपक्ष ने कांग्रेस सरकार की ओर से महिलाओं को 1500-1500 देने की गारंटी को पूरा करने की मांग रखी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अब चार साल बीत चुके हैं और यह राशि 72,000 के आसपास पहुंच गई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार को अब महिलाओं को यह पूरी बकाया राशि एक साथ देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इसी मांग को लेकर जोरावर स्टेडियम में बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुई हैं। ये महिलाएं प्रदेश सरकार से 72 हजार रुपये की पूरी राशि एक साथ जारी करने की मांग कर रही हैं। नेता प्रतिपक्ष ने स्पष्ट किया कि वे इन महिलाओं की मांगों का पूर्ण समर्थन करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें