फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharamshala: भाजपा विधायक डॉ. जनक राज बोले- समय पर उठाए होते उचित कदम तो आज नहीं होता सलून में ज्यादा नुकसान

भरमौर से भाजपा विधायक डॉ. जनक राज ने प्रदेश सरकार पर उनके विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में भी भरमौर के होली क्षेत्र में भयंकर बाढ़ आई थी। उस बाढ़ के दौरान सलून गांव में भूमि कटाव हुआ था। उस दौरान आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। उसके बाद विधानसभा में सलून गांव में नदी के तटीकरण और लोगों के घरों व जमीनों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया था। जिसके बाद सरकार से बजट तो स्वीकृत हुआ, लेकिन इस बजट को सरकार ने कहीं ओर डायवर्ट कर दिया गया। जिसका खामियाजा सलून के गरीब परिवारों को आज भुगतना पड़ा है। अगर सरकार ने समय रहते संबंधित क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से उचित कदम उठाए होते तो आज इतना ज्यादा नुकसान नहीं होता। डॉ. जनक राज ने कहा कि वह इस मामले को राज्यपाल और प्रदेश उच्च न्यायालय में उठाएंगे और सरकार की शिकायत करेंगे। उन्होंने कहा कि जिन प्रभावितों के मकान और जमीनें बही हैं, उन्हें उचित मुआवजा मिलना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें