साहो चंबा ग्राम पंचायत सराहन के प्रधान पवन कुमार ने अनूठी पहल की है। उन्होंने पंचायत घर सराहन में हुए एक साधारण कार्यक्रम में पंचायत के अधीन आने वाली प्राथमिक पाठशालाएं, रान, सराहन, मटैरा, गदरेड़, मैलोह व माध्यमिक पाठशाला गदरेड़ के कुल 200 बच्चों को गर्म स्वेटर वितरित किए। साथ में सराहन पंचायत में तीन सेवानिवृत भारतीय सेना के जवान कर्म चंद ठाकुर, ज्ञान चंद, दुनि चंद को भी इस कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत सराहन प्रधान पवन कुमार ने बताया कि हर वर्ष इसी तरह से अपने मानदेय से कार्यक्रम कर बच्चों उपहार देते हैं। इतना ही नहीं, पिछले नौ वर्षों से जब से उन्होंने पंचायत की कमान संभाली है, तब से आपातकालीन स्थिति में निशुल्क अपनी गाड़ी को मरीजों के लिएं टांडा, शिमला के लिए उपलब्ध करवाते रहे हैं। जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार ने इसकी जानकारी दी।