फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पर्यटकों से भरी गाड़ी पीछे लुढ़की, बाल-बाल बची कई जानें

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में पर्यटन नगरी डल्हौजी घूमने आए पर्यटकों में उस समय चीख पुकार मच गई। जब पंजपुला के पास अचानक पर्यटक वाहन सड़क में बेकाबू होकर पीछे हटने लगा। उसमें सवार महिला पर्यटक जान बचाने के लिए सड़क में छलांग लगाने लगी। इसमें उन्हें मामूली चोट भी लगी। गनीमत यह रही कि वाहन सड़क के साथ लगे पेड़ से अटक गया। इससे वाहन खाई में गिरने से बच गया। हालांकि, वाहन से कई पर्यटक वहां से भी नीचे गिरे। आस पास के लोग भी पर्यटकों की चीख पुकार को सुनकर वहां पहुंच गए। पंजपुला के पास वाहन को पार्क करके जैसे ही चालक नीचे उतरा तो वह पीछे हटने लगा। पर्यटकों के अनुसार वाहन की हैंड ब्रेक सही तरीके से नहीं लगी थी। यदि वाहन पेड़ से नहीं फंसता और खाई में गिर जाता तो शायद जान माल का भी नुकसान हो सकता था। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। जोकि, काफी तेजी के साथ सोशल मीडिया में फैल गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें