राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेल के सिक्योरिटी ट्रेड के 28 विद्यार्थियों ने ऑन जॉब ट्रेनिंग (ओजेटी) के तहत 9 एचपी एनसीसी डलहौजी का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने एनसीसी की कार्यप्रणाली, प्रशिक्षण गतिविधियों और सेना से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी हासिल की। भ्रमण में विद्यालय के दो शिक्षक भी विद्यार्थियों के साथ मौजूद रहे। एनसीसी अधिकारियों एवं जवानों ने विद्यार्थियों को संगठन के उद्देश्य, महत्व और राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका से अवगत करवाया।