संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हमीरपुर में चंबा अंचल के खिलाड़ियों से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। ऊंची कूद में चंबा के सम्राट ने संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर सिल्पर पदक जीता है और कुश्ती में नीरज मेहता ने संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल जीता है। वहीं यश ठाकुर ने 100 मीटर की दौड़ में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता है। वही, कबड्डी में मयंक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन दिखाया। अगर वह चोटिल ना होते तो शायद कबड्डी के मैच में भी अच्छी स्थिति रहती। इन सभी खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। यह जानकारी अंचल उपाध्यक्ष रमेश अत्री ने दी।