फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंबा में हिंदू संगठनों ने निकाली भव्य शोभायात्रा, श्रीराम के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

Krishan Singh Updated Sat, 11 Jan 2025 06:17 PM IST

जिला मुख्यालय चंबा में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष होने पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान सुबह के वक्त एलईडी के माध्यम मुख्य चौक में अयोध्या का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसके बाद हलवा वितरित किया गया। शाम के वक्त शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा शहर की परिक्रमा करने के बाद मुख्य चौक पहुंची। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। भगवान श्रीराम के जयकारों से शहर गूंज उठा। इस दौरान लोगों ने नृत्य भी किया। यह जानकारी देते हुए श्री राम लीला क्लब चंबा के प्रधान स्वप्न महाजन ने बताया कि इस आयोजन में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। बताया कि शाम के वक्त भी हलवा वितरित किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक पवन नैयर, डॉ. शिवदयाल शर्मा, श्री राम लीला क्लब के पूर्व प्रधान धीरज महाजन, दिनेश शर्मा, डॉ. पीके गुप्ता, महाराज कृष्ण बड़याल आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें