फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंबा में पटवारी और कानूनगो की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, कामकाज ठप

Krishan Singh Updated Tue, 04 Mar 2025 12:24 PM IST

चंबा जिले के सभी 214पटवारी और कानूनगो की अनिश्चितकालीन हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। जिला कैडर से बदल कर राज्य कैडर करने को लेकर जारी अधिसूचना का पटवारी-कानूनगो विरोध कर रहे हैं। पटवारी-कानूनगो रविंद्र कुमार, संजय कुमार, ओम प्रकाश, अजय कुमार, मनोज कुमार, जोगेंद्र, नरोत्तम सिंह, अंजू, विजय, दीपक, शैलजा, सुरेंद्र पाल ने बताया कि पटवारी और कानूनगो अपनी जायज मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। मंगलवार को जिला के तहसील, उपतहसील समेत पटवार सर्कलों-कानूनगो कार्यालयों में राजस्व संबंधी कार्य नहीं हो पाए हैं। किसी प्रकार के भी ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रमाणपत्र, खतूनी, ततिमा, ई-केवाईसी, रजिस्ट्री नहीं हो पाई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें