हिमाचल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई हैं। जिला चंबा में 220 परीक्षा केंद्रों में बोर्ड परीक्षाएं हो रही हैं। परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। परीक्षा में नकल पर पूरी तरह से नकेल लगाने के लिए तीसरी आंख के पहरे में परीक्षा हो रही है। परीक्षा केंद्रों के बाहर डयूटी पर तैनात शिक्षक विद्यार्थियों की चैकिंग करने के बाद ही परीक्षा केंद्र में भेजा वहीं पांगी में पहले तीन इग्जाम नहीं होंगे, बर्फबारी और खराब मौसम के चलते शिक्षा विभाग द्वारा ये निर्णय लिया गया है।