मिंजर मेले के सफल आयोजन के लिए चौगान नंबर एक, दो, तीन और चार की नीलामी प्रक्रिया का आयोजन उपमंडलाधिकारी नागरिक के कार्यालय में किया गया। एसडीएम चंबा अरूण शर्मा की अगुवाई में आयोजितन नीलामी प्रक्रिया में विभिन्न बोलीदाता मौजूद रहे। चौगान नंबर तीन राजेश कुमार ने 41 लाख 56 हजार 24 रूपये में मिंजर मेले के लिए खरीदा। जबकि, चौगान नंबर 4- शिव कुमार ने 17 लाख 30 हजार पर खरीदा। चौगान नंबर एक और दो के लिए देरशाम तक नीलामी प्रक्रिया का क्रम जारी रहा।