पिछले करीब 15 दिनों से अंधेरे में डूबी पर्यटन नगरी डलहौजी की गलियों में अब उजाला होगा। विद्युत बोर्ड को कंज्यूमर फार्म के आदेशों के मुताबिक बिना विलंब के स्ट्रीट लाईटों की बिजली बहाल करने के आदेश दिए हैं। नगर परिषद डलहौजी की कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल और नगर परिषद के अधिवक्ता अरविंद महाजन के प्रयासों से यह कामयाबी नगर परिषद डलहौजी को मिली है। दरअसल, करीब 15 दिन पहले बिजली बोर्ड की ओर से नगर परिषद डलहौजी के तहत आते विभिन्न वार्डों में लगी स्ट्रीट लाईटों का बिजली कनेक्शन काट दिया था। इससे पूरी पर्यटन नगरी डलहौजी में अंधेरे में समां गई थी। स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी अंधेरे में ठोकरें खाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था। जबकि नगर परिषद की ओर से नवंबर 2024 तक नियमित रूप से बिजली बिल की अदायकी की थी। मगर बिजली बोर्ड की ओर से नियमित भुगतान के बाद बिजली काट दी गई। इससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बहरहाल, नगर परिषद डलहौजी की कार्यकारी अधिकारी और अधिवक्ता अरविंद महाजन ने कंप्यूजरम फॉर्म में शिकायत दर्ज करवाई। जहां मामले की पूरी सुनवाई हुई और अब विद्युत बोर्ड को जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिएं है।