हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक लीग चंबा इकाई की नई कार्यकारणी का गठन सर्वसम्मति से राजपुरा में किया गया। इसमें सेवानिवृत्त कर्नल रवि वैद को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। ऑनरेरी सूबेदार मेजर योग राज ठाकुर को उपाध्यक्ष, ऑनरेरी सूबेदार मेजर इंद्र सिंह जरयाल को महासचिव और भूतपूर्व हवलदार सुशील कुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। चुनाव प्रक्रिया पूर्व सैनिक लीग के संविधान के अनुसार पूर्व सैनिक लीग हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष कर्नल वाइएस राणा और कर्नल जीएस गुलेरिया की अध्यक्षता में संपन्न हए। बिग्रेडियर आरएस जम्बाल (सेना मेडल विशिष्ट सेवा मेडल)को चीफ पैटर्न और ऑनरेरी कैप्टन बीएस राठौर को पैटर्न नियुक्त किया गया।