फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंबा के जंगल में भीषण आग, वन विभाग की टीम मौके पर

चंबा जिले में भीषण गर्मी के बीच जंगलों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जहां लोग गर्मी से निजात पाने के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। तो वहीं, दूसरी और शरारती तत्वों दवारा जंगलों को आग के हवाले किया जा रहा है। बुधवार को परेल के पास जंगल में शरारती तत्वों द्वारा आग लगा दी गई। जंगल की आग ने देखते ही देखते भयंकर रूप धारण करते हुए आग कई किलोमीटर के दायरे में फैल गई। जंगल की आग से लाखों की वन संपदा, जीव-जंतु और औषधीय पौधे राख के ढेर में तब्दील हो रहे हैं। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए पहुंच गई। टीम ने ग्रामीणों संग मिल कर जंगल की आग को बुझाने के कार्य आरंभ कर दिया है। डीएफओ चंबा कृतज्ञ कुमार ने बताया कि जंगल में आग लगाने वाले शरारती तत्वों पर नकेल कसने में ग्रामीणों को भी सहयोग करना चाहिए। जंगलों के नष्ट हो जाने से मवेशियों के लिए जहां चारा नहीं बचेगा। तो वहीं, दूसरी और हरियाली खत्म होने से आगामी समय में लोगों की मुसीबतें बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें