मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में आशा कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन कार्यकर्ताओं को बुजुर्गों के रहन-सहन, उनके खाने और उनकी वृद्धावस्था में कैसे उनकी देखभाल की जाए, इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जानकारी देते हुए स्त्रोत व्यक्ति आशा कुमारी ने बताया कि यह कार्यशाला स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित की गई है। इसमें आशा कार्यकर्ताओं को बच्चों, बुजुर्गों की देखभाल करने समेत अन्य स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जा रही है।