फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मैदानों में बढ़ी गर्मी से भेड़पालकों ने पशुधन के साथ किया चंबा के पहाड़ों का रुख

Krishan Singh Updated Fri, 05 Apr 2024 12:13 PM IST

मैदानों में बढ़ रही तपिश के बाद अब भेड़पालकों ने मैदानी इलाकों से पहाड़ी इलाकों का रुख करना आरंभ कर दिया है। भेड़पालक पैदल ही अपने पशुधन के साथ मीलों का सफर तय कर अब पहाड़ों की ओर कूच करने लगे हैं। पंजाब से चुराह विधानसभा क्षेत्र की धार के लिए अपने भेड़-बकरियों को लेकर जा रहे भेड़पालक सुरेंद्र कुमार, राकेश कुमार ने बताया कि वे साल में दो बार सर्दी और गर्मी में पहाड़ों और मैदानी ईलाकों का रुख करते हैं। बताया कि सर्दी के मौसम में पहाड़ों में अधिक बर्फबारी हाने के चलते वे अपने पशुधन के साथ मैदानी ईलाकों का रुख करना शुरू कर देते हैं। बताया कि पंजाब से वे पिछले पांच दिनों से चले हैं और अब वह दो दिन बाद पहाड़ों पर पहुंच जाएंगे। अभी उनके साथ 200 भेड़-बकरियों का समूह है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें