राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहरों का चंबा जिले के 52 वोकेशनल विषय के विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण करेंगे। शैक्षणिक भ्रमण के लिए विद्यार्थियों का दल अध्यापकों सहित चंबा से राजस्थान के लिए रवाना हुआ। यह जानकारी जिला वोकेशनल समन्वयक केवल शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सरकार प्रत्येक स्कूल से अच्छा कार्य करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया गया था। इन्हीं बच्चों को भ्रमण के लिए ले जाया गया है। इसमें 31 छात्र और 21 छात्राएं शामिल हैं। राजस्थान में काफी ऐतिहासिक धरोहरें हैं। इनके बारे में विद्यार्थी बहुत अच्छी जानकारी हासिल कर सकेंगे। इतना ही नहीं विद्यार्थियों को राजस्थान में एक-दूसरे की संस्कृति और विरासत को समझने का मौका मिलेगा। कहा कि विभाग की ओर से समय-समय पर इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमणों का आयोजन किया जाता है।