जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस मैदान बारगाह में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में झंडा फहराकर किया गया। प्रतियोगिता में 11 डाइट के 352 प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं। इसमें कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स और चेस की प्रतियोगिताएं होंगी। यह प्रतियोगिता तीन दिनों तक चलेगी। यह जानकारी डाइट शुरू प्रधानाचार्य नम्रता शर्मा ने दी।