फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जिलास्तरीय आईटीआई प्रतियोगिता, समूहगान में चंबा के प्रशिक्षुओं का दबदबा

Krishan Singh Updated Fri, 22 Mar 2024 12:45 PM IST

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा में 17वीं जिलास्तरीय आईटीआई के पुरुष वर्ग की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में बेहतरीन स्कीट प्रस्तुत करने पर आईटीआई चंबा प्रथम, आईटीआई गरनोटा द्वितीय और आईटीआई खुशनगरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा समूह गान प्रतियोगिता में भी आईटीआई चंबा के प्रशिक्षुओं ने अपना दबदबा कायम रखते हुए प्रथम, गरनोटा आईटीआई द्वितीय और खुशनगरी आईटीआई तृतीय पायदान पर रही। जिलास्तरीय आईटीआई पुरूष वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताएं 19 मार्च से आरंभ हुईं। इसमें जिले की 11 सरकारी और गैर सरकारी आईटीआई के 400 प्रशिक्षुओं ने अपना खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाया। आईटीआई के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा, अनुदेशक सुषमा देवी, मीड़िया प्रभारी कमल ठाकुर, हितेंद्र, और दिनेश जम्वाल ने ये जानकारी मुहैया करवाई। बताया कि प्रतियोगिता के समापन अवसर पर एएसपी चंबा बतौर मुख्यातिथि शिरक्त करेंगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें